लखनऊ: नशे में धुत युवकों की स्कॉर्पियो संकल्प वाटिका के पास घर में घुसी, दो घायल

Sandesh Wahak Digital Desk : लखनऊ में गोमती नदी के किनारे स्थित संकल्प वाटिका के पास एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घर में मौजूद दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो में तीन युवक और एक युवती सवार थे, जो नशे में धुत नजर आ रहे थे। कार के डैशबोर्ड पर बीयर की बोतल रखी हुई थी, जिससे हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।गाड़ी पर बीजेपी ब्लॉक प्रमुख का स्टीकर और उत्तराखंड की नंबर प्लेट लगी हुई थी। घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार एक युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक युवती और दो युवक मौके से फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच जारी है। घायलों का इलाज चल रहा है, वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Also Read : छत्तीसगढ़ में CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेने के आरोप में 3 डॉक्टरों…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.