महाराष्ट्र भाषा विवाद पर बोले कुमार विश्वास, हिंदी मेरी मां, मराठी-तमिल मौसियां

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में चल रहे तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2025 का शनिवार को दूसरा दिन था। इस खास मौके पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने भी कविता पाठ किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर अपनी राय रखी और इसके जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई।

कवि कुमार विश्वास ने महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, भाषा नफरत नहीं, बल्कि प्रेम फैलाती है। मेरी मां (हिंदी) और मौसियां, जैसे मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ – ये सभी बहुत ही समृद्ध भाषाएं हैं। लोगों को इस पर नफरत नहीं फैलानी चाहिए। मैं आशा करता हूं कि यह विवाद जल्दी थम जाए।

कुछ लोग देश में विवाद पैदा कर रहे हैं: केशव

कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी पत्रकारों से बात करते हुए भाषा विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी ‘एक भारत से श्रेष्ठ भारत’ के नारे पर संकल्प लिए आगे बढ़ रही है। लेकिन कुछ लोग देश के अंदर किसी भी मुद्दे पर आपस में विवाद पैदा करने का काम कर रहे हैं, जो गलत और अस्वीकार्य है।

Also Read: CM योगी ने किया वादा, फिर भी नहीं माफ हुई पंखुड़ी की फीस; अब अखिलेश यादव बोले- हमारी जिम्मेदारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.