गोपाल खेमका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड कारोबारी अशोक साव गिरफ्तार, 10 लाख में हायर किया था किलर

Sandesh Wahak Digital Desk: चर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले के मुख्य साजिशकर्ता माने जा रहे कारोबारी अशोक साव को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही अब मामले की गुत्थी सुलझने की दिशा में अहम प्रगति मानी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, अशोक साव पर पहले से ही पुलिस को शक था, लेकिन उसे गिरफ्तार करने के लिए ठोस सबूत और उसकी लोकेशन की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा था। जांच में जैसे ही ये दोनों पहलू साफ हुए, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

आज शाम होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

पटना पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम पर आज शाम 5 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। इसमें पुलिस अधिकारी अशोक साव की गिरफ्तारी, उसकी भूमिका और साजिश के तार कहां-कहां जुड़े हैं इसकी विस्तार से जानकारी साझा करेंगे।

क्या है गोपाल खेमका हत्याकांड?

गौरतलब है कि गोपाल खेमका एक प्रसिद्ध व्यापारी और भाजपा से जुड़े नेता थे, जिनकी पटना में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया था और राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए थे। हत्या की जांच में जैसे-जैसे परतें खुलती गईं, इसमें कई व्यावसायिक और व्यक्तिगत रंजिशें सामने आती गईं। अब मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस हत्या से जुड़े सभी रहस्य सामने आ जाएंगे।

 

Also Read: UP News: छांगुर बाबा की 3 करोड़ की अवैध कोठी पर चला बुलडोजर, बलरामपुर में फोर्स तैनात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.