Asia Cup 2025 भी हो जाएगा रद्द? भारत और श्रीलंका का ACC बैठक से इनकार, आयोजन को लेकर असमंजस

Sandesh Wahak Digital Desk: सितंबर 2025 में प्रस्तावित एशिया कप पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 24 जुलाई को ढाका में होने वाली एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठक में हिस्सा न लेने का फैसला किया है।

यह बैठक एशिया कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिहाज़ से अहम मानी जा रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बोर्ड्स ने राजनीतिक और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ढाका बैठक से दूरी बनाई है। रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि भारत के बांग्लादेश से द्विपक्षीय संबंधों में हालिया तनाव के चलते यह निर्णय लिया गया है।

Asia Cup 2025

हालांकि, बीसीसीआई ने औपचारिक तौर पर यह कारण नहीं बताया, लेकिन अधिकारियों ने “अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं” को इसकी वजह बताया है। इसी तनाव के चलते अगस्त में प्रस्तावित भारत-बांग्लादेश सीरीज भी रद्द कर दी गई थी।

क्या वीडियो कॉल से होगी उपस्थिति?

ACC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 24 जुलाई की बैठक तय कार्यक्रम के अनुसार ढाका में ही होगी। उन्होंने कहा,

“सभी सदस्य बोर्ड को 15 दिनों की तैयारी का समय दिया गया है। अगर कोई बोर्ड व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकता, तो वह ऑनलाइन जुड़ सकता है।”

भारत करेगा मेजबानी या पूरा टूर्नामेंट UAE जाएगा?

एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है और इसकी आधिकारिक मेजबानी भारत के पास है। हालांकि, हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान अपने मैच भारत के बाहर, संभवतः दुबई में खेलेगा।

ऐसी अटकलें भी हैं कि अगर भारत ढाका बैठक में शामिल नहीं होता, तो ACC टूर्नामेंट को पूरी तरह UAE शिफ्ट करने पर विचार कर सकता है।

BCCI का रुख और संभावित बदलाव

टीवी9 की एक रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने ACC को साफ कर दिया है कि वह अपने अधिकारी ढाका नहीं भेजेगा। बोर्ड का मानना है कि बांग्लादेश में मौजूदा राजनीतिक माहौल के बीच कोई अहम फैसला लेना जल्दबाज़ी हो सकती है।

वहीं, यदि एशिया कप स्थगित होता है, तो इंग्लैंड और श्रीलंका ने इस दौरान भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने की इच्छा जताई है।

Also Read: Radhika Yadav Murder: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में नया खुलासा, इस वीडियो से नाराज थे पिता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.