मेरठ के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
Meerut News: मेरठ में बुधवार की सुबह एक बड़ी घटना सामने आई, जब शहर के 10 से ज़्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के ज़रिए भेजी गई थी, जिसमें दावा किया गया कि स्कूल परिसर में कई जगहों पर विस्फोटक छिपाए गए हैं। इस खबर के बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में दहशत फैल गई।
इन स्कूलों को मिली धमकी
जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, केएल इंटरनेशनल स्कूल और मेरठ पब्लिक स्कूल जैसे नाम शामिल हैं। धमकी भरे ईमेल में यह भी लिखा था कि स्कूलों को “खूनी मंज़र” में बदल दिया जाएगा।
मेरठ स्कूल फेडरेशन के सचिव अनुज शर्मा ने बताया कि ईमेल मिलने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की और राहत की बात यह रही कि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उन्होंने इसे शरारती तत्वों का काम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कांवड़ यात्रा के कारण इस समय ज़्यादातर स्कूल बंद हैं।
Also Read: जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, विशेष बेंच का होगा गठन

