महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला SI, भीड़ ने जमकर उतारा गुस्सा

Sandesh Wahak Digital Desk: मध्य प्रदेश के इंदौर के खजराना इलाके में गुरुवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। एक महिला के घर में मिले सब-इंस्पेक्टर (SI) सुरेश बुनकर को गुस्साई भीड़ और महिलाओं ने डंडों से जमकर पीटा। भीड़ ने तो उसे बिजली के खंभे से बांधने और कपड़े उतारने की भी कोशिश की।

नशे में धुत होने और गाली-गलौज का आरोप

जानकारी के अनुसार, SI सुरेश बुनकर खजराना के खेड़ी इलाके में एक ऐसी महिला के घर में था, जिसका अपने पति से विवाद चल रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि सुरेश पिछले दो महीनों से उस महिला के घर आ-जा रहा था। गुरुवार सुबह महिला के परिवार वालों और पड़ोसियों ने उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि SI सुरेश नशे में था और गाली-गलौज कर रहा था। उसकी ऐसी हालत देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर खजराना पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन गुस्साई भीड़ ने पुलिस को भी पीछे हटा दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर SI को किसी तरह भीड़ से छुड़ाया गया और थाने ले जाया गया।

पहले भी विवादों में रहा है SI

बताया गया है कि यह पहली बार नहीं है जब SI सुरेश बुनकर विवादों में आया हो। दो साल पहले भी लसूड़िया में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में उसका कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई हुई थी। उस मामले में पुलिस ने युवकों पर केस दर्ज कर जुलूस भी निकाला था।

Also Read: संसद की लॉबी में गरमाया मराठी Vs हिंदी विवाद, निशिकांत दुबे को महिला सांसदों ने घेरा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.