Lucknow News: सांसद अवधेश प्रसाद का दावा, मस्जिद में अखिलेश यादव ने नहीं की कोई राजनीतिक चर्चा
Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संसद के पास बनी एक मस्जिद में राजनीतिक बैठक की थी।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि बीजेपी सपा और अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान है और इसीलिए इस तरह के बेतुके बयान दे रही है। उन्होंने साफ किया कि मस्जिद के अंदर कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई थी।
चाय पीने गए थे
सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कि बीजेपी ने 22 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट की गई कुछ तस्वीरों को लेकर आपत्ति जताई थी। उन तस्वीरों में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थीं।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि मस्जिद के बाहर दो कमरे हैं, जहाँ सपा के सांसद रहते हैं। वहीं पर उन्होंने अखिलेश यादव से चाय पीने का आग्रह किया था। वह सिर्फ इसी आग्रह पर वहाँ गए थे। उन्होंने दोबारा जोर देकर कहा कि मस्जिद में किसी भी तरह की राजनीतिक बात नहीं हुई।
Also Read: अरबाज मर्डर केस: महिला मित्र से बदसलूकी बना कत्ल की वजह, दोस्त ही निकला दुश्मन

