भारत ने इंग्लैंड को दिया बड़ा झटका, चौथा टेस्ट ड्रा के साथ बदली WTC रैंकिंग, जानें कौन किस स्थान पर

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर देखने को मिला।

इस ड्रॉ के साथ जहां इंग्लैंड टॉप-2 में पहुंचने से चूक गया, वहीं भारत ने अहम अंक हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत की है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 669 रन ठोकते हुए 311 रनों की विशाल बढ़त ले ली थी।

इस स्थिति में भारत की हार लगभग तय मानी जा रही थी, खासकर तब जब दूसरी पारी की शुरुआत में ही भारत ने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के विकेट गंवा दिए।

IND vs ENG

लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने जोरदार वापसी की। शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने शतक जड़ते हुए इंग्लिश गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया।

केएल राहुल ने भी 90 रनों की मूल्यवान पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने मैच को ड्रा कराया।

WTC पॉइंट्स टेबल में बदलाव

चौथे टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद भारत और इंग्लैंड को 4-4 अंक मिले। टेस्ट जीतने पर 12, टाई पर 6 और ड्रॉ पर 4 अंक मिलते हैं।

हालांकि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग अंक के आधार पर नहीं बल्कि जीत प्रतिशत (PCT) के आधार पर तय की जाती है।

WTC 2025-27: लेटेस्ट टॉप 6 टीमें और जीत प्रतिशत

रैंक टीम जीत प्रतिशत (PCT) अंक मैच
1 ऑस्ट्रेलिया 100.00% 24 2
2 श्रीलंका 66.67% 8 2
3 इंग्लैंड 54.17% 26 4
4 भारत 33.33% 16 4
5 बांग्लादेश 16.67% 4 2
6 वेस्टइंडीज 0.00% 0 2

इंग्लैंड इस समय सीरीज में 2-1 से आगे है। पांचवां और अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के ‘द ओवल’ में खेला जाएगा। भारत अब यह सीरीज जीत नहीं सकता, लेकिन सीरीज बराबर करने के लिए उसे आखिरी टेस्ट हर हाल में जीतना होगा।

चौथे टेस्ट को ड्रॉ कर भारत ने न सिर्फ इंग्लैंड की टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेरा, बल्कि खुद के लिए भी WTC रेस में बने रहने का रास्ता साफ किया।

अगला मुकाबला

भारत बनाम इंग्लैंड, पांचवां टेस्ट
स्थान: द ओवल, लंदन
तारीख: 31 जुलाई – 4 अगस्त, 2025

Also Read: Asia Cup 2025: इस दिन जारी होगा शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बना सस्पेंस, वेन्यू हो चुका है तय

Get real time updates directly on you device, subscribe now.