न्यूयॉर्क में अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 5 की मौत, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। सोमवार शाम न्यूयॉर्क के सेंट्रल मैनहट्टन स्थित एक 44 मंजिला बिल्डिंग में एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित कुल 4 लोगों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस तरह, इस दुखद घटना में कुल 5 लोगों की जान चली गई।
क्या हुआ था
पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय शेन तामुरा नामक शख्स शाम करीब 6:30 बजे बंदूक के साथ इस 44 मंजिला बिल्डिंग में घुस गया। बिल्डिंग के अंदर घुसते ही उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे 4 लोग मौके पर ही मारे गए। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शेन तामुरा लास वेगास का रहने वाला था और उसके पास हैंडगन रखने का लाइसेंस भी था।
न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट को सोमवार शाम पार्क एवेन्यू स्थित इस बिल्डिंग से गोली लगने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मोर्चा संभाल लिया।

अमेरिका में 2025 की 254वीं गोलीबारी की घटना
यह घातक गोलीबारी अमेरिका में इस साल हुई ऐसी 254वीं घटना है, जिसमें आम लोगों को निशाना बनाया गया है। यह आंकड़ा देश में लगातार बढ़ रही गोलीबारी की घटनाओं की भयावह स्थिति को दर्शाता है। घटना के दौरान न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने सोशल मीडिया के जरिए न्यूयॉर्क वासियों से सावधानी बरतने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, न्यूयॉर्क वासियों, मिडटाउन में एक्टिव शूटर को लेकर जांच चल रही है। कृपया सावधानी बरतें और अगर आप इस इलाके में हैं तो बाहर नहीं निकलें।
Also Read: झालावाड़ स्कूल हादसे पर संसद के बाहर विरोध, सांसद चंद्रशेखर और इकरा हसन ने सरकार से की ये 4 मांगे

