iPhone 16 Raksha Bandhan Offer: रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ iPhone 16, जानें सभी ऑफर्स और फीचर्स
Sandesh Wahak Digital Desk:रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और इस मौके पर अगर आप अपनी बहन को एक शानदार गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो Apple iPhone 16 एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस समय देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट और अमेज़न समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर रक्षाबंधन सेल चला रही हैं, जिसमें आईफोन 16 पर भारी छूट मिल रही है।
आईफोन 16 को Apple ने पिछले साल लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये थी। लेकिन फिलहाल इसे फ्लिपकार्ट पर केवल ₹69,999 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर के जरिए ग्राहक इसे और भी कम कीमत पर पा सकते हैं।
जानिए iPhone 16 के सभी ऑफर।
- बिना किसी ऑफर के: बेस प्राइस 69,999 रुपये।
- ICICI Bank क्रेडिट कार्ड EMI ऑफर: ग्राहकों को 1,250 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।
- BOBCARD ऑफर: बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट।
- एक्सचेंज ऑफर: यदि आपके पास पुराना iPhone 11 है, तो आप उसे एक्सचेंज करके 15,350 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इससे कुल कीमत और भी कम हो सकती है।
इस तरह, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स को मिलाकर iPhone 16 को आप 50,000 रुपये के करीब की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं, जो कि अब तक की सबसे किफायती डील मानी जा रही है।
iPhone 16 के दमदार फीचर्स
iPhone 16 को Apple की प्रीमियम डिवाइसेज़ में गिना जाता है। इसमें Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो सिरेमिक शील्ड ग्लास के साथ आता है। फोन में Apple का नवीनतम A18 चिपसेट है, जो हाई परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है।
RAM और स्टोरेज: 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज
कैमरा सेटअप
- 48MP का प्राइमरी कैमरा (Optical Image Stabilization के साथ)
- 12MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा
- शानदार फोटोग्राफी के लिए नाइट मोड और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
iPhone 16 न सिर्फ परफॉर्मेंस में शानदार है, बल्कि इसका कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी बैकअप भी प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है। रक्षाबंधन के मौके पर इस तरह का स्मार्टफोन गिफ्ट करना निश्चित ही आपके रिश्ते में और मिठास घोल सकता है।
Also Read:राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

