केंद्रीय कैबिनेट हुए पांच बड़े फैसले, उज्ज्वला योजना और एलपीजी सब्सिडी को मिली मंजूरी
Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्र सरकार की कैबिनेट ने शुक्रवार को एक अहम बैठक में पांच बड़े फैसले लिए हैं, जिनसे देश के अलग-अलग क्षेत्रों को फायदा मिलेगा। इन फैसलों में सबसे खास है उज्ज्वला योजना और अफोर्डेबल एलपीजी सिलेंडर के लिए बड़े बजट की मंजूरी।
सरकार ने उज्ज्वला योजना के लिए 12,060 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट को मंजूरी दी है, जिससे 10.33 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा, एलपीजी सिलेंडर की कीमत को सामान्य रखने के लिए सरकारी तेल कंपनियों को पिछले 15 महीनों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 30,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी भी दी गई है। यह सब्सिडी तीन प्रमुख तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को 12 किस्तों में दी जाएगी।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने टेक्निकल एजुकेशन के क्षेत्र में भी एक बड़ा कदम उठाया है। 275 तकनीकी संस्थानों को बेहतर बनाने के लिए ‘मेरिटे’ योजना के तहत 4,200 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। इसमें 175 इंजीनियरिंग संस्थान और 100 पॉलिटेक्निक शामिल हैं।
अन्य महत्वपूर्ण फैसले
असम और त्रिपुरा के विकास के लिए एक विशेष विकास निधि के रूप में 4,250 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई है।
मरक्कनम-पुडुचेरी 4 लेन हाइवे के निर्माण के लिए 2,157 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
Also Read: Kanpur News: कानपुर सेंट्रल पर आठ किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

