‘बिहार में तीसरा मोर्चा बनाएंगे, मंत्री पद छोड़ देंगे’, ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर से चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यूपी में उनका बीजेपी के साथ गठबंधन है और उनके मंत्री पद को कोई खतरा नहीं है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वह बिहार में तीसरा मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ेंगे। राजभर ने साफ कहा कि उन्हें मंत्री पद का कोई लालच नहीं है और जरूरत पड़ने पर वह पिछली बार की तरह इस्तीफा भी दे देंगे।

‘बिहार चुनाव में तीसरा मोर्चा बनाएंगे’

बलिया में एक कार्यकर्ता बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा, “2007 में भी बीजेपी ने हमें चुनाव लड़ने से रोका था, उपचुनाव में भी कहा था कि अगर आप लड़ेंगे तो हम सीट हार जाएंगे। लेकिन इस बार 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में अगर उनके साथ बात नहीं बनी तो हम अलग मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ेंगे, और हम जरूर लड़ेंगे।”

इसके साथ ही ओपी राजभर ने अखिलेश सरकार के दौरान शिक्षा व्यवस्था पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के राज में सरकारी स्कूल बच्चों की पढ़ाई के बजाय ‘नकल माफिया और भर्ती घोटाले के अड्डे’ बन गए थे। उन्होंने कहा कि उस दौर में स्कूलों की टूटी दीवारें, गिरी छतें और गंदे शौचालय ही असली चेहरा थे।

 

Also Read: Kulgam Encounter: ऑपरेशन अखल 9वें दिन भी जारी, 2 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.