चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई सांसद हिरासत में
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विपक्ष ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कई सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया और कई सांसदों को हिरासत में ले लिया।
VIDEO | Leader of Opposition in the Lok Sabha and Congress MP Rahul Gandhi, when asked about the Election Commission’s request for him to sign an oath/affidavit over his allegation of 'vote theft', says, "Why should I sign an oath? This is their data, not mine. They should take… pic.twitter.com/usAuenQjX5
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2025
राहुल गांधी का चुनाव आयोग को जवाब: ‘मेरा डेटा नहीं, आपका डेटा है’
जब पत्रकारों ने राहुल गांधी से पूछा कि चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है, तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि ये चुनाव आयोग का डेटा है, मेरा डेटा थोड़ी है जो मैं साइन करूं। उन्होंने आगे कहा कि हमने आपको ही डेटा दिया है, आप इसे अपनी वेबसाइट पर डाल दीजिए, सबको पता लग जाएगा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह गड़बड़ी सिर्फ बेंगलुरु में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हुई है, और आयोग अपने डेटा को खराब होने से बचाने के लिए उसे छिपाने की कोशिश कर रहा है।
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से सबूत मांगे
दरअसल, राहुल गांधी ने कर्नाटक की वोटर लिस्ट में लाखों फर्जी वोटरों के नाम होने का आरोप लगाया था। इस पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें पत्र लिखकर सबूत पेश करने और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा था। आयोग ने चेतावनी दी थी कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें अपने बयान वापस लेने चाहिए और जनता को गुमराह करना बंद करना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की
मार्च के दौरान, पुलिस ने संसद मार्ग पर बैरिकेड लगाकर सांसदों को रोक दिया। इसके बाद कई सांसद वहीं सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। टीएमसी की महुआ मोइत्रा, कांग्रेस की संजना जाटव और जोठिमणि जैसी कुछ महिला सांसद बैरिकेड पर चढ़ गईं और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाने लगीं। इसके बाद पुलिस ने सभी सांसदों को बसों में भरकर संसद मार्ग थाने ले गई, जहाँ उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
Also Read: Shravasti News: ट्रैक्टर-मिक्सर ने बाइक को मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत

