जम्मू-कश्मीर में फिर फटा बादल, किश्तवाड़ में 10 लोगों की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर भारत में मानसून का कहर जारी है। पहाड़ी इलाकों में बादल फटने और बाढ़ की खबरें लगातार आ रही हैं। ताजा खबर जम्मू संभाग के किश्तवाड़ से है, जहां पाडर इलाके में बादल फट गया है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है और अभी भी बचाव कार्य जारी है। बादल फटने से नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोग दहशत में हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा से इस बारे में पता चला। उन्होंने तुरंत किश्तवाड़ के उपायुक्त से बात की और प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

इस घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। कई गांवों में पानी भरने की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक टीमें गांव-गांव जाकर लोगों से नदी और जलधाराओं से दूर रहने की अपील कर रही हैं। बता दें कि चार दिन पहले भी पाडर में बादल फटा था, जिससे चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया था।

Also Read: दिल्ली में बारिश का कहर, जलभराव बनी मुसीबत, पेड़ गिरने से एक की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.