Firing at Elvish House: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर 25 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Sandesh Wahak Digital Desk: फेमस यूट्यूबर, बिग बॉस ओटीटी विनर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर आज सुबह एक बड़ी आपराधिक घटना हुई।

सेक्टर 57 स्थित उनके आवास पर तड़के करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने लगभग 25 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि घटना के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था।

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में घर के गेट के बाहर दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।

एल्विश यादव के पिता ने मीडिया से बताया कि घटना के वक्त घर में कोई धमकी नहीं मिली थी और न ही किसी तरह का विवाद सामने आया था। परिवार पूरी तरह से नींद में था जब अचानक गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई।

Elvish Yadav

पुलिस पर उठे सवाल

इस घटना ने गुरुग्राम की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले 14 जुलाई 2025 को पंजाबी सिंगर और एल्विश के करीबी राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग का मामला सामने आया था, हालांकि पुलिस ने उस घटना से इनकार कर दिया था।

लगातार सोशल मीडिया से जुड़े चर्चित चेहरों को निशाना बनाए जाने से आशंका जताई जा रही है कि ये घटनाएं सुनियोजित गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़ी हो सकती हैं। पुलिस भी मान रही है कि यह हमला रंगदारी या धमकी के उद्देश्य से किया गया हो सकता है।

गैंगस्टर का नाम आया सामने

सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक गैंगस्टर ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। पहले फाजिलपुरिया पर हमले और फिर एक फाइनेंसर की हत्या की जिम्मेदारी भी इसी गैंग से जुड़ी बताई जा रही है। अब एल्विश के घर फायरिंग ने पूरे नेटवर्क को फिर से शक के घेरे में ला दिया है।

कौन हैं एल्विश यादव?

एल्विश यादव एक लोकप्रिय यूट्यूबर, कंटेंट क्रिएटर और एक्टर हैं, जो अक्सर अपने व्लॉग्स, रोस्ट वीडियोज और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए चर्चा में रहते हैं।

हालिया समय में वह कई विवादों में भी घिर चुके हैं:

  • रेव पार्टी और सांप का जहर कांड में नाम आया

  • चुम दरांग पर आपत्तिजनक टिप्पणी

  • राजस्थान पुलिस पर गलत दावा

  • फाजिलपुरिया केस में कनेक्शन

फिलहाल, वह एक वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं और हाल ही में लाफ्टर शेफ शो में नजर आए थे।

जांच जारी, सुरक्षा बढ़ी

गुरुग्राम पुलिस ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हमलावरों की पहचान के लिए तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय नेटवर्क की मदद ली जा रही है।

Also Read: Jhansi News: झांसी में बोरे में बंद मिली युवती की सिरकटी लाश, सिर की तलाश में जुटी पुलिस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.