बाराबंकी में साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता, ठगों के जाल से निकाले 2.82 लाख
Sandesh Wahak Digital Desk: ठगों ने सोचा था कि शिकार फंस चुका है और रुपये निकल आएंगे…लेकिन बाराबंकी की साइबर सेल टीम ने ऐसा दांव चला कि ठगों के अरमानों पर पानी फिर गया। जिले के दो पीड़ितों के खाते से उड़ाए गए कुल 2 लाख 82 हज़ार 636 रुपये पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए वापस दिला दिए।
पहला मामला – फतेहपुर के सोएब को ठगों ने रिमोट सेंसिंग एप डाउनलोड कराकर 61,058 रुपये चट कर दिए।
दूसरा मामला – रामनगर के सूर्यपाल वर्मा के मोबाइल पर AnyDesk एप डालकर ठगों ने 2,21,578 रुपये हड़प लिए।
लेकिन जैसे ही शिकायत साइबर सेल तक पहुंची, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश और क्षेत्राधिकारी संगम कुमार की निगरानी में टीम ने एक्शन मोड पकड़ लिया। तकनीकी हथियारों से लैस होकर ठगों के पैसे का पीछा किया और मर्चेंट कंपनियों से लगातार दबाव बनाकर रकम पीड़ितों के खातों में वापस कराई।
साइबर टीम के धुरंधर
प्रभारी साइबर सेल विनय प्रकाश राय, प्रभारी साइबर थाना संजीव कुमार यादव, उपनिरीक्षक इफलाक अहमद, और आरक्षी राजन यादव, अभिषेक चपराणा, अंकुश, सुधाकर सिंह, पंकज सिंह, अनुराग सिंह, मधु भारती, अंकित कुमार, मनोज कुमार और मोहिनी तिवारी।

