Greater Noida News: निक्की हत्याकांड में नया मोड़, अस्पताल की रिपोर्ट में गैस सिलेंडर के फटने से जलने की बात

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक नया मोड़ सामने आया है, जहाँ पता चला है कि जिस दिन निक्की को जलाया गया था, उस दिन अस्पताल में उसकी हालत के बारे में ग़लत जानकारी दी गई थी।

21 अगस्त को जब निक्की को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, तो अस्पताल की मेमो कॉपी में लिखा गया था कि मरीज घर में गैस सिलेंडर फटने से बुरी तरह जल गया है’। पुलिस के मुताबिक, घटना वाली जगह पर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे गैस सिलेंडर फटने की पुष्टि हो सके। अब पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि अस्पताल को यह ग़लत जानकारी किसने दी थी। पुलिस जल्द ही अस्पताल के डॉक्टरों से भी पूछताछ करेगी।

विपिन की एक और गर्लफ्रेंड का खुलासा

जांच में यह भी सामने आया है कि विपिन की एक और गर्लफ्रेंड थी। इस लड़की ने कुछ समय पहले थाना जारचा में विपिन के ख़िलाफ़ मारपीट का केस दर्ज करवाया था। लड़की ने बताया था कि विपिन ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन जब उसे पता चला कि विपिन पहले से शादीशुदा है, तो विपिन ने उसके साथ मारपीट की।

पुलिस की पूछताछ में विपिन ने इस अफेयर की बात कबूल कर ली है। जांच में यह भी पता चला कि विपिन ने इस गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए ही निक्की को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। उसने निक्की को एक बार करंट लगाकर मारने की कोशिश भी की थी, लेकिन तब निक्की बच गई थी। पुलिस अब विपिन के डिलीट किए गए फोन डेटा को रिकवर करने की कोशिश कर रही है।

Also Read: Varanasi News: वाराणसी में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.