यूपी में चार IPS अधिकारियों का तबादला, केशव कुमार चौधरी बने गाजियाबाद के नए अपर पुलिस आयुक्त
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर शाम एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन तबादलों में केशव कुमार चौधरी को गाजियाबाद कमिश्नरेट का नया अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
ये हैं अन्य महत्वपूर्ण बदलाव
- विजय सिंह मीना: इन्हें सीतापुर पीटीसी का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
- आकाश कुलहरि: इन्हें झांसी परिक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
- कल्पना सक्सेना: इन्हें मेरठ सेक्टर का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।
इससे पहले भी हुए थे बड़े बदलाव:
इससे पहले भी शासन ने पांच आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया था।
- एमके बशाल: इन्हें पावर कॉर्पोरेशन के डीजी पद से हटाकर होमगार्ड संगठन का महासमादेष्टा बनाया गया है। यह पद 31 जुलाई को बीके मौर्या के रिटायर होने के बाद से खाली था।
- जय नारायन सिंह: सीतापुर पीटीसी में तैनात एडीजी को पावर कॉर्पोरेशन भेजा गया है।
- प्रशांत कुमार द्वितीय: डीजीपी मुख्यालय में एडीजी प्रशासन रहे प्रशांत कुमार को एडीजी पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- उपेंद्र कुमार अग्रवाल: पीएसी में तैनात आईजी को इंटेलिजेंस मुख्यालय भेजा गया है।
- सत्येंद्र कुमार: प्रतीक्षारत डीआईजी सत्येंद्र कुमार को पीएसी में आगरा अनुभाग का डीआईजी बनाया गया है।
Also Read: मेरठ में बड़ा हादसा टला, स्कूल बस बनी आग, पुलिस ने बचाई 18 बच्चों की जान

