अमित शाह को लेकर महुआ मोइत्रा ने दिया विवादित बयान, बीजेपी ने की शिकायत

Sandesh Wahak Digital Desk: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बेहद विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बंगाल में अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर बोलते हुए, उन्होंने कहा कि अगर देश में घुसपैठ हो रही है, तो सबसे पहले गृह मंत्री का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए।

महुआ मोइत्रा ने अपने भाषण में कहा कि भारत की सीमाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने घुसपैठ से डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) बदलने की बात कही थी।

महुआ ने कहा, अगर भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है… और दूसरे देश के लोग लाखों की संख्या में घुसपैठ कर रहे हैं… तो पहले आपको अमित शाह का सिर काट कर टेबल पर रख देना चाहिए।

बीएसएफ पर भी उठाए सवाल

इस बयान के साथ, महुआ मोइत्रा ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीएसएफ क्या कर रही है? हमें यहां कोई घुसपैठ नहीं दिखती। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब केंद्र सरकार रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों को निकालने के लिए ऑपरेशन पुशबैक शुरू कर चुकी है। इस विवादित बयान के बाद, बीजेपी कार्यकर्ता संदीप मजूमदार ने नदिया कोतवाली थाने में महुआ के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और उन पर कार्रवाई की मांग की है।

Also Read: CM योगी ने रखी ‘लोकतंत्र के मंदिर’ की नींव, डेढ़ साल में तैयार होगा चुनाव आयोग का भव्य कार्यालय

Get real time updates directly on you device, subscribe now.