Shravasti News: प्रभावी पुलिसिंग की मिसाल, निवर्तमान एसपी घनश्याम चौरसिया को डीएम ने दी भावुक विदाई

Shravasti News: श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया का लखनऊ तबादला होने पर पुलिस लाइन भिनगा में उनके लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें फूल माला पहनाई और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीएम ने की एसपी के कार्यकाल की तारीफ

विदाई समारोह में बोलते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने एसपी घनश्याम चौरसिया के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि एसपी ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करते हुए नागरिक-अनुकूल पुलिसिंग की एक प्रभावी मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि एसपी के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मिलकर कई क्षेत्रों में सराहनीय काम किए हैं। जिलाधिकारी ने एसपी के सम्मान में एक कविता भी सुनाई

एसपी ने जताया आभार

वहीं, निवर्तमान पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध की धरती श्रावस्ती में बिताए गए पल उनके लिए अविस्मरणीय रहेंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम, उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज समेत जिला और पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने सम्मानपूर्वक एसपी को विदाई दी।

रिपोर्ट: माता प्रसाद वर्मा

Also Read: Shravasti News: पदभार से पहले सोशल मीडिया पर छाए IPS राहुल भाटी, जानिए क्यों कर रहे लोग प्रशंसा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.