Varanasi News: चंद्रग्रहण पर बदला दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती का समय, दिन में ही सम्पन्न हुआ आयोजन

Varanasi News: विश्वप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती इस बार एक खास वजह से अलग अंदाज में देखने को मिली। आगामी 7 सितंबर को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के कारण सूतक काल शुरू होने से पहले ही गंगोत्री सेवा समिति ने आरती सम्पन्न करा दी।

मां गंगा की आरती दिन में कराई

इस विशेष अवसर पर आरती का आयोजन प्रातः 11:45 बजे आरंभ हुआ और ग्रहण लगने से पूर्व ही इसे संपन्न कर लिया गया। गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे ने बताया कि बीते 35 वर्षों में यह केवल पांचवीं बार है जब मां गंगा की आरती दिन में कराई गई।

दिन के समय मां गंगा की पूजा अर्चना करते पुरोहित।

इससे पहले भी 28 अक्टूबर 2023, 16 जुलाई 2019, 27 जुलाई 2018 और 7 अगस्त 2017 को चंद्रग्रहण की वजह से आरती के समय में बदलाव किया गया था। फिलहाल गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण आरती घाट की छत पर आयोजित की जा रही है।

इस अनोखे दृश्य को देखने पहुंचे श्रद्धालु दिन में हुई आरती के गवाह बने और इसे अपने लिए बेहद खास अनुभव बताया।

 

रिपोर्ट- विशाल कुमार मौर्या

Also Read: Varanasi News: राजातालाब रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज/अंडरपास की मांग तेज, पीएम को भेजा गया ज्ञापन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.