PM मोदी के दौरे से पहले वाराणसी में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस और सपा के नेता हिरासत में
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से पहले, विपक्षी दलों के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को उनके आवास से हिरासत में लिया गया, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) के भी कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
विरोध प्रदर्शन की तैयारी और पुलिस की कार्रवाई
कांग्रेस ने आज पुलिस लाइन में वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे के तहत एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। यह प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में कथित धांधली और EVM के दुरुपयोग के विरोध में किया जाना था। हालांकि, पुलिस ने किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही कांग्रेस और सपा के नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी तरह की बाधा को रोकने के लिए उठाया गया है। विपक्षी नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास बताया है।
रिपोर्ट: मदन मुरारी पाठक
Also Read: वाराणसी में पीएम मोदी के दौरे से पहले पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

