GST कटौती का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचे, सरकार ने कंपनियों को जारी किए निर्देश

New GST System : सरकार ने व्यवसायों से कहा है कि वे अपने उत्पादों – जैसे कार, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, और अन्य सामानों – की कीमतों की एक अनुमानित सूची जारी करें, जिसमें जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में हुई कटौती का साफ-साफ पता चले। यह सूची जीएसटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी की जाएगी, ताकि आम लोगों को पता चल सके कि 22 सितंबर से लागू हो रहे नए सिस्टम से उन्हें कितना फायदा होने वाला है।

उद्योग जगत के साथ हुई बैठक में तय हुआ रोडमैप

इसको लेकर बुधवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने विभिन्न उद्योग संघों और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। बैठक का मकसद था कि जीएसटी काउंसिल द्वारा घोषित नई दरों को सही तरीके से और सही समय पर लागू किया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, कंपनियों से कहा गया है कि वे अपने सभी रिटेल स्टोर्स और डीलरशिप पर जीएसटी कटौती से पहले और बाद की कीमतों को प्रमुखता से Display करें, ताकि ग्राहकों को फायदा साफ दिखे।

कितनी कम होगी आपकी जेब पर भारी?

3 सितंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए ज्यादातर चीज़ों पर कर को दो स्लैब – 5% और 18% – में समेट दिया है। सरकार को उम्मीद है कि कर में हुई इस कमी का 90% फायदा सीधे ग्राहकों को मिलेगा। उद्योगों ने भी इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाने की सहमति दी है। अनुमान है कि इससे इलेक्ट्रॉनिक goods और consumer durables की कीमतों में कम से कम 10% की कमी आएगी, जबकि कारों महंगाई 12-15% तक कम हो सकती है।

FMCG कंपनियों ने की एक और मांग

रोज़मर्रा के उपभोक्ता सामान (FMCG) बेचने वाली कंपनियों ने सरकार से एक दिलचस्प मांग की है। उन्होंने कहा है कि सरकार नए जीएसटी सिस्टम (New GST System) लागू होने के बाद बाजार में कीमतों पर नजर रखे, ताकि यह पक्का किया जा सके कि कंपनियां कर में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि अगले छह महीनों तक कीमतों पर कड़ी नजर रखी जाए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.