Baliya News: संजय निषाद की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे
Baliya News: उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद सोमवार को एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए। बलिया से रसड़ा लौटते समय उनकी गाड़ी संवरा माधोपुर के बीच लखनऊ हाइवे पर अचानक सामने आए जानवर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में गाड़ी का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि मंत्री संजय निषाद को कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने भी चैन की सांस ली।
गाड़ी एसकोर्ट वाहन से टकरा गई थी
यह पहला मौका नहीं है जब संजय निषाद सड़क हादसे से गुज़रे हों। इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा के पास उनके काफिले की एक गाड़ी एसकोर्ट वाहन से टकरा गई थी, जिसमें मंत्री को चोटें आई थीं।
लगातार होने वाले हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब मंत्री स्तर के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
Also Read: Raebareli News: टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन

