Asia Cup 2025: ‘बड़े बोल बोलकर फंस गई पाकिस्तानी टीम’, ICC ने खारिज की डिमांड

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत-पाकिस्तान मैच में ‘हैंडशेक विवाद’ को लेकर बड़ा बवाल खड़ा करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब खुद मुसीबत में घिरती नजर आ रही है।

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 14 सितंबर को हुए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी।

लेकिन ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने उनकी यह मांग सिरे से खारिज कर दी है।

PCB का आरोप: एंडी की वजह से टीम इंडिया ने हाथ नहीं मिलाया

Asia Cup 2025

पाकिस्तान का आरोप था कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट की मौजूदगी में भारतीय खिलाड़ियों ने खेल भावना का उल्लंघन किया।

  • टॉस के वक्त सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया।

  • मैच खत्म होने के बाद सूर्यकुमार और शिवम दुबे सीधे पवेलियन लौट गए। इस पर PCB ने इस विवाद को ACC और ICC तक पहुंचाया और पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की।

ICC का जवाब: रेफरी नहीं हटेगा, खेल जारी रहेगा

ICC ने जांच के बाद PCB की शिकायत को बिना आधार बताया और रेफरी को हटाने से इनकार कर दिया।

यही नहीं, पायक्रॉफ्ट अब 17 सितंबर को होने वाले पाकिस्तान vs UAE मैच में भी बतौर रेफरी अपनी भूमिका निभाएंगे।

अब क्या पाकिस्तान खेलेगा या हटेगा?

पाकिस्तान ने पहले गीदड़भभकी दी थी कि अगर पायक्रॉफ्ट नहीं हटे, तो वे UAE से मैच नहीं खेलेंगे। अब सवाल उठ रहा है — अगर पाकिस्तान वाकई मैदान से हटता है, तो क्या होगा?

  • UAE को वॉकओवर मिलेगा और वो सीधे सुपर-4 में पहुंच जाएगा।

  • पाकिस्तान के 2 पॉइंट्स ही रह जाएंगे और उनका एशिया कप में सफर वहीं खत्म हो जाएगा।

  • भारत पहले ही सुपर-4 में जगह बना चुका है, ऐसे में रविवार को संभावित IND vs PAK मैच की जगह IND vs UAE होगा।

पाकिस्तान की ‘राजनीति’, क्रिकेट को नुकसान

ICC ने साफ संदेश दिया है कि मैदान पर हुए फैसलों में राजनीतिक भावना या भावनात्मक आरोपों के लिए कोई जगह नहीं है।

क्रिकेट में खेल भावना ज़रूरी है, लेकिन उसके नाम पर धमकी देना और नियम बदलवाने की कोशिश करना PCB के लिए अब उलटा पड़ता दिख रहा है।

Also Read: ICC का खास अवॉर्ड जीतकर चमके मोहम्मद सिराज, इंग्लैंड के खिलाफ यादगार प्रदर्शन बना वजह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.