UPPSC RO/ARO 2023 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती परीक्षा 2023 का प्रारंभिक परिणाम आखिरकार घोषित कर दिया है। उन सभी लाखों उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ी खबर है जिन्होंने बेसब्री से इस दिन का इंतजार किया था।
यह परीक्षा कुल 419 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें से RO के 338 पदों के लिए 6,093 उम्मीदवार, ARO के 79 पदों के लिए 1,386 उम्मीदवार और ARO (लेखा) के 2 पदों के लिए 30 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए 10 लाख से भी ज्यादा आवेदन आए थे, लेकिन 27 जुलाई 2025 को हुई इस परीक्षा में 4.5 लाख से अधिक उम्मीदवार ही शामिल हुए थे। अब इन सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
रिजल्ट कैसे देखें
जो भी उम्मीदवार सफल हुए हैं, वे अपना परिणाम UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। यह परिणाम अभी पूरी तरह से औपबंधिक है। मुख्य परीक्षा से जुड़ी और जानकारी आयोग जल्द ही अलग से जारी करेगा।
अगर आप कटऑफ या अपने अंकों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। आयोग ने बताया है कि कटऑफ और अंकों की जानकारी मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही जारी की जाएगी। आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि इस संबंध में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Also Read: Lucknow News: बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे तस्कर पकड़े गए, करोड़ों का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त

