Bareilly News: एक घंटे तक केबिन में तड़पता रहा ड्राइवर, हालत नाजुक

Bareilly News: बुधवार सुबह सीबीगंज थाना क्षेत्र में थाने से कुछ ही दूरी पर हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को दहला दिया। दिल्ली से बरेली आ रही एक डाक पार्सल कैंटर ने जेसीबी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का चालक इसरार पुत्र अबरार खान (निवासी थाना हाफिजगंज) गाड़ी के केबिन में बुरी तरह फंस गया और करीब एक घंटे तक तड़पता रहा।

दमकल विभाग को बुलाया गया

हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। टक्कर के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घायल ड्राइवर गाड़ी में फंसा रहा। स्थानीय लोग तुरंत थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया।

करीब एक घंटे की मशक्कत और आधुनिक उपकरणों की मदद से दमकल टीम ने ड्राइवर को बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

डीएफओ ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Also Read: Kanpur News: चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.