मेरठ में गुर्जर समाज और पुलिस आमने-सामने, दादरी गांव में हुआ जमकर हंगामा

Meerut News: दौराला क्षेत्र के कपसाड़ गांव में लगाए गए सम्राट मिहिर भोज द्वार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गुर्जर समाज लगातार बोर्ड हटाने की मांग कर रहा है और इसी मुद्दे पर रविवार को दादरी गांव में स्वाभिमानी पंचायत बुलाई गई थी।

फ्लाईओवर के नीचे धरना शुरू कर दिया

सुबह से ही एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल गांव और आयोजन स्थल पर तैनात रहा। दोपहर में गुर्जर समाज के करीब 300–400 लोग नेता अभिनव, रविंद्र भाटी, सोनू और प्रवेश के नेतृत्व में दादरी पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गांव में प्रवेश से रोक दिया, जिस पर भीड़ भड़क गई और फ्लाईओवर के नीचे धरना शुरू कर दिया।

लिस ने सभी को हिरासत में लिया

धरने के दौरान अचानक कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने चार प्रमुख नेताओं – रविंद्र, अभिनव, सोनू और प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कई लोग खुद भी गिरफ्तारी देने पर अड़ गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

एसपी सिटी ने बताया कि हालात सामान्य कर दिए गए हैं और मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि बिना अनुमति पंचायत करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Ayodhya News: विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मेधावी छात्रों की अनंतिम पदक सूची जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.