GST 2.0 Implemented: पनीर 50 रुपये सस्ता, दूध, घी और दही के भी घटे दाम, जानें क्या-क्या हुआ सस्ता

Sandesh Wahak Digital Desk: आम जनता को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने GST 2.0 को आज से पूरे देश में लागू कर दिया है। नवरात्रि के पहले दिन इसे लागू करके सरकार ने त्योहारों से पहले महंगाई की मार झेल रहे लोगों को राहत देने की कोशिश की है।

इस नए टैक्स सुधार के तहत रोजमर्रा के इस्तेमाल के खाद्य पदार्थों से लेकर टॉयलेटरीज़ और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी चीजों तक कई उत्पादों पर जीएसटी या तो खत्म कर दिया गया है या उसे काफी हद तक घटा दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल को “बचत उत्सव” बताया और कहा कि इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

डेयरी उत्पादों में भारी राहत:

उत्पाद पहले कीमत अब कीमत बदलाव
UHT दूध (1 लीटर) ₹77 ₹75 ₹2 सस्ता
पनीर (200 ग्राम) ₹90 ₹80 ₹10 सस्ता
मक्खन (500 ग्राम) ₹305 ₹285 ₹20 सस्ता
घी (1 लीटर – अमूल) ₹650 ₹610 ₹40 सस्ता

फूड और स्नैक्स पर भी राहत

  • ब्रेड और पिज्जा: 5% से शून्य जीएसटी → ब्रेड का पैक ₹20 से घटकर ₹19

  • पास्ता, नूडल्स, कॉर्न फ्लेक्स: 12–18% से घटाकर 5%

  • बिस्कुट और नमकीन: अब केवल 5% जीएसटी, पहले 12–18%


टॉयलेटरीज़ और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स

  • तेल, शैंपू, साबुन पर अब केवल 5% जीएसटी, पहले 18%
    → ₹100 का शैंपू अब ₹118 की बजाय ₹105 में मिलेगा

चॉकलेट और मिठाइयाँ भी हुईं सस्ती

  • ₹50 की चॉकलेट अब ₹44 में मिलेगी

  • ₹400 प्रति किलो के लड्डू पर टैक्स ₹72 से घटकर अब केवल ₹20 रह गया है

बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी वस्तुएं हुईं टैक्स फ्री

अब नोटबुक, पेंसिल, रबर, ग्लोब, प्रैक्टिस बुक, ग्राफ बुक और लैब नोटबुक पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता को सीधी राहत मिलेगी।

99% रोजमर्रा के सामान सस्ते

सरकार के अनुसार, इस सुधार के बाद करीब 99% रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं अब या तो टैक्स फ्री हो गई हैं या उन पर टैक्स दरें काफी कम हो गई हैं। इससे आम आदमी की जेब पर त्योहारों के सीजन में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Also Read: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.