Cricket Association Of Bengal: सौरव गांगुली की धमाकेदार वापसी, अध्यक्ष बनते ही कर दिया बड़ा ऐलान

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली एक बार फिर क्रिकेट प्रशासन में लौट आए हैं।

गांगुली को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) का अध्यक्ष चुन लिया गया है। सोमवार को आयोजित 94वीं वार्षिक आम बैठक में उन्हें निर्विरोध इस पद पर नियुक्त किया गया।

गांगुली इससे पहले 2015 से 2019 तक CAB अध्यक्ष रह चुके हैं। बाद में वह 2019 से 2022 तक BCCI के अध्यक्ष बने। अब करीब छह साल बाद वह एक बार फिर बंगाल क्रिकेट के शीर्ष पद पर लौटे हैं।

Sourav Ganguly

अध्यक्ष बनते ही किया बड़ा ऐलान

पद संभालते ही गांगुली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की क्षमता को 1 लाख दर्शकों तक बढ़ाने की योजना का ऐलान किया।

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए महत्वपूर्ण मैचों की मेजबानी सुनिश्चित करना शामिल है।

टेस्ट क्रिकेट की वापसी की तैयारी

गांगुली ने कहा कि वह ईडन गार्डन्स में टेस्ट क्रिकेट की वापसी को सुचारु रूप से सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि अक्टूबर में ईडन गार्डन्स पर रणजी ट्रॉफी के तहत बंगाल बनाम उत्तराखंड और गुजरात के बीच दो मैच खेले जाएंगे, जबकि नवंबर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक अहम टेस्ट मुकाबला आयोजित होगा।

गांगुली ने इस पर कहा,

“यह एक शानदार टेस्ट मैच होगा। साउथ अफ्रीका अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनी है।

ईडन गार्डन्स में अच्छी पिचें, शानदार फैंस और मजबूत आधारभूत संरचना है।

भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही मजबूत टीमें हैं, इसलिए मुकाबला रोमांचक रहेगा।”

बीसीसीआई की बैठक में करेंगे CAB का प्रतिनिधित्व

सौरव गांगुली आगामी 28 सितंबर को होने वाली BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग में CAB का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नए BCCI अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों से जल्द चर्चा करेंगे।

“मैं नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे भरोसा है कि वे अच्छा काम करेंगे। बीसीसीआई में कई नए चेहरे आए हैं, जिनमें रघुराम भट्ट और अन्य शामिल हैं।”

2026 के बाद स्टेडियम विस्तार की योजना 

ईडन गार्डन्स की दर्शक क्षमता बढ़ाने की योजना के बारे में गांगुली ने कहा कि यह काम अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद शुरू होगा। उन्होंने साफ किया कि इसमें समय लगेगा, लेकिन CAB इसे लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Also Read: Asia Cup 2025: सुपर-4 मुकाबले में भारत के सामने पस्त हुआ पाकिस्तान, लगातार मिल रही हार से टूट गए वसीम अकरम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.