Kannauj News: टाइल लगाने आए मजदूरों ने महिला की हत्या कर लूटा घर

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से हत्या और लूट की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के कुतुलुपुर मोहल्ले में एक महिला के घर में टाइल लगाने आए मजदूरों ने महिला की हत्या कर दी और उसकी बेटी को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की।

पुलिस के अनुसार, जसवंत नाम का एक मिस्त्री अपने भतीजे और कुछ अन्य मजदूरों के साथ सुनीता नाम की महिला के घर में काम कर रहा था। तभी, मजदूरों और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसने मजदूरों को फोन पर कुछ बात करते सुना, जिसके बाद जब उसकी माँ नीचे गई तो मजदूरों ने उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद, बदमाशों ने महिला की बेटी के हाथ-पैर बांध दिए और घर में लूटपाट शुरू कर दी। लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए मुंह से कपड़ा हटाया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर लुटेरे घबरा गए और घर से भाग निकले।

पुलिस ने गठित की टीमें

लड़की की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और लड़की को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अस्पताल जाकर घायल लड़की से पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी तिर्वा के बलरामपुर गांव का रहने वाला है। आरोपियों जसवंत और उसके भतीजे का फोन बंद आ रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

Also Read: चेकिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मियों से बदमाश की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.