Lucknow News: महिला सशक्तिकरण की मिसाल, छात्राओं ने निभाई पुलिस अफसर की भूमिका
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत एक अनोखी पहल देखने को मिली। शनिवार को शहर के सबसे वीआईपी माने जाने वाले हजरतगंज थाने में कक्षा आठ की दो छात्राओं को पुलिस अफसर बनकर जिम्मेदारी निभाने का अवसर दिया गया।
शिकायत पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए
यूनिफॉर्म में पहुंची छात्रा नव्या गुप्ता ने हजरतगंज SHO का चार्ज संभाला, जबकि परिधि चौहान को ACP की जिम्मेदारी दी गई। चार्ज लेने के बाद दोनों छात्राओं ने महिला अपराधों को लेकर समीक्षा बैठक की और चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर छात्राओं ने कहा कि पुलिस की नौकरी कड़ी जिम्मेदारियों से भरी होती है और वे भविष्य में भी अफसर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। इस पहल ने न सिर्फ छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया बल्कि पुलिस की छवि को भी नया आयाम दिया।
यह आयोजन महिला शक्ति मिशन के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं में आत्मनिर्भरता, साहस और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
Also Read: Fatehpur News: खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरा मासूम, मौत से परिवार में कोहराम

