Lucknow News: ई-चालान का मैसेज, क्लिक करते ही उड़ गए 14 लाख रुपये, साइबर ठगों ने व्यवसायी का खाली किया अकाउंट

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, और अब जालसाजों ने ठगी का नया तरीका अपना लिया है। ताजा मामला कुर्सी रोड निवासी एक व्यवसायी शाबान नूर का है, जो ट्रैफिक पुलिस के ई-चालान के नाम पर भेजे गए मैसेज से धोखाधड़ी का शिकार हो गए। इस पूरे साइबर हमले में लगभग 14 लाख रुपये की ठगी की गई।

ई-चालान के बहाने भेजा गया फर्जी APK फाइल

पीड़ित शाबान नूर ने बताया कि गत 1 सितंबर की सुबह 9:15 बजे उनके वॉट्सएप नंबर पर एक अनजान नंबर से एक मैसेज आया। इसमें ट्रैफिक पुलिस का ई-चालान दिखाते हुए एक APK फाइल भेजी गई थी। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, यह फाइल उनके मोबाइल में डाउनलोड हो गई और अगले ही दिन से उनके फोन में लगातार ओटीपी आने लगे, तथा मोबाइल हैंग होना शुरू हो गया। जिसके बाद तकनीकी गड़बड़ी समझकर उन्होंने अपना फोन को रिसेट कर दिया। लेकिन असली खतरा यहीं से शुरू हुआ।

Lucknow cyber fraud

लोन लेकर रकम ट्रांसफर, OTP से हुआ खेल

यहां 3 सितंबर को शाबान नूर को एचडीएफसी बैंक से एक मैसेज आया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 10 लाख रुपये का इंस्टा जंबो लोन लिया गया है। यह रकम उनके सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर हुई और वहां से अन्य खातों में भेज दी गई।

जिसके तुरंत बाद, 1.6 लाख रुपये का एक और इंस्टा लोन भी लिया गया और वो भी दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड से कई छोटे-छोटे ऑनलाइन लेनदेन भी किए गए।

14,06,758 का कुल नुकसान

वहीं इस पूरी साइबर ठगी में शाबान नूर को कुल मिलाकर 14,06,758 रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी, और अब मामला साइबर क्राइम थाना लखनऊ में दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read: फर्जी दस्तावेजों से होम लोन कराने वाले गिरोह का खुलासा, STF ने दो शातिरों को लखनऊ से दबोचा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.