बरेली विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, मैरिज हॉल समेत 3 अवैध निर्माण किए सील
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में तीन व्यावसायिक संपत्तियों को सील कर दिया। इस कार्रवाई में एक मैरिज हॉल, एक कार गैरेज और एक ई-स्कूटी एजेंसी शामिल हैं।
मुख्य कार्रवाई और सीलिंग
BDA अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी की। फरीदापुर चौधरी में बने बेग मैरिज हॉल को सील किया गया। यह मैरिज हॉल वाजिद बेग (पुत्र हुसैन बेग) का है, जो मौलाना तौकीर रजा के करीबी बताए जाते हैं। वीरसावरकर नगर में स्थित नाजिर खान के कार गैरेज को सील किया गया। कोहाड़ापीर पर स्थित कय्यूम खान उर्फ मुन्ना की ई-स्कूटी एजेंसी को भी सील करने की कार्रवाई की गई।

अवैध निर्माण पर जीरो टॉलरेंस
BDA अधिकारियों ने बताया कि ये सभी निर्माण अवैध तरीके से और बिना नियमानुसार अनुमति के बनाए गए थे। मैरिज हॉल, कार गैरेज और ई-स्कूटी एजेंसी तीनों ही नियमानुसार नहीं थे।
BDA ने मैरिज हॉल पर नोटिस भी चस्पा किया है और कड़ी चेतावनी दी है कि अगर सील को तोड़ा या हटाया गया तो एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई BDA के अधिकारियों और पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
Also Read: ‘स्वच्छताकर्मियों का नहीं होगा शोषण’, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, जल्द खातों में आएंगे 20 हज़ार रुपये

