जयपुर-अजमेर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया टैंकर, 200 गैस सिलेंडरों में 2 घंटे तक होते रहे धमाके

Sandesh Wahak Digital Desk: राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मोजमाबाद थाना क्षेत्र में सावरदा पुलिया के पास खड़े एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक को पीछे से आए एक टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में रखे सिलेंडरों में एक के बाद एक धमाके होने लगे, जिससे पूरे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक में 200 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर लदे हुए थे। टक्कर के बाद, करीब दो घंटे तक लगातार सिलेंडर फटते रहे, जिससे आग के गोले हवा में उछलते नजर आए। इस भयानक हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग के गुबार 5 किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रहे थे।

gas cylinders explode

ढाबे के बाहर रुका था ट्रक, दूसरे टैंकर ने मारी टक्कर

यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिलेंडर ले जा रहा ट्रक सड़क किनारे एक ढाबे के बाहर खड़ा था, जहाँ उसका चालक खाना खाने के लिए रुका था। तभी पीछे से आए एक टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि वहाँ खड़े अन्य वाहन भी उसकी चपेट में आ गए। आग और धुएं के कारण हाईवे पर एक किलोमीटर पहले ही दोनों ओर का ट्रैफिक रोक दिया गया। इस दौरान एक ट्रक के चालक को घायल अवस्था में पास के अस्पताल ले जाया गया।

सीएम ने जताया दुख, डिप्टी सीएम पहुँचे मौके पर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, जयपुर ग्रामीण के मोजमाबाद थाना क्षेत्र में जयपुर–अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने की दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हृदयविदारक घटना से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से कामना करता हूं।

Also Read: UP STF का बड़ा एक्शन, हत्यारा गैंग के 3 अपराधी बाराबंकी में अवैध हथियार खरीदते गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.