STF को मिली बड़ी सफलता, 17 साल से फरार गैंगस्टर हरि सिंह गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था घोषित
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने करीब 17 साल से पुलिस कस्टडी से फरार और थाना रूड़की, हरिद्वार में वांछित गैंगस्टर हरि सिंह उर्फ हरीश उर्फ भारत भूषण को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
आपको बता दें कि अभियुक्त पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तारी की घटना 09 अक्टूबर 2025, शाम लगभग 6:50 बजे कलाम चौक, थाना गंगनहर, हरिद्वार में हुई। अभियुक्त हरि सिंह पर वर्ष 2007 से लेकर कई आपराधिक घटनाओं में आरोप है।
उसे पहले पुलिस कस्टडी में रखा गया था, लेकिन सफाई का काम करते हुए उसने जेल से फरार होने का मौका पकड़ लिया था।
एसटीएफ ने जानकारी मिलने पर विभिन्न टीमों का गठन किया और मुखबिर तथा अन्य सूत्रों से मिली सूचनाओं के आधार पर अभियुक्त को डेरा बस्ती, पंजाब से कलाम चौक, रूड़की लाया गया।
पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर थाना गंगनहर में पंजीकृत मामला 52/08, धारा 223/224 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का विवरण
-
नाम: हरि सिंह उर्फ हरीश उर्फ भारत भूषण
-
पिता: रघुवीर सिंह
-
उम्र: लगभग 56 साल
-
शिक्षा: कक्षा 08 पास
-
निवासी: अग्रवाल मंडी टटीरी, थाना बागपत
हरि सिंह ने बताया कि उसने करीब बीस साल तक मेरठ के भोपाल हॉस्पिटल में सफाई का काम किया।
उसके बाद वह रूड़की बस अड्डे के पास एक होटल में काम करने लगा, जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया।
अपराधिक इतिहास
हरि सिंह पर विभिन्न थानों में दर्ज अपराध इस प्रकार हैं:
-
324/07 – 454/380/411 भादवि, कोतवाली रूड़की, हरिद्वार
-
374/07 – 457/380/411 भादवि, कोतवाली रूड़की, हरिद्वार
-
389/07 – 398/401 भादवि, कोतवाली रूड़की, हरिद्वार
-
390/07 – 25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली रूड़की, हरिद्वार
-
03/08 – 2/3 गैंगस्टर एक्ट, कोतवाली रूड़की, हरिद्वार
-
52/08 – 223/224 भादवि, गंगनहर, हरिद्वार
एसटीएफ नोएडा और देहरादून टीम ने अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले किया।
आगे की वैधानिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

