‘सूरज हुआ मद्धम’ पर फिर जागा रोमांस, 17 साल बाद शाहरुख खान और काजोल ने साथ किया परफॉर्म

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और मशहूर ऑन-स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल का जादू एक बार फिर मंच पर छा गया। 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के दौरान दोनों ने साथ में परफॉर्म करके दर्शकों को रोमांस के सुनहरे दौर की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर दोनों के रोमांटिक डांस की वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

रेड कार्पेट की चकाचौंध के बाद, दर्शक उस पल मंत्रमुग्ध रह गए जब शाहरुख और काजोल मंच पर उतरे। इस प्यारी जोड़ी ने अपनी सदाबहार केमिस्ट्री के साथ ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों के लोकप्रिय गानों पर रंग जमाया। दोनों ने ख़ास तौर पर अपने आइकॉनिक गाने ‘सूरज हुआ मद्धम’ और ‘ये लड़का है दीवाना’ पर डांस करके फ़ैंस की यादें ताज़ा कर दीं। फिल्मफेयर ने इस ख़ास परफॉर्मेंस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जो तुरंत वायरल हो गया।

मैचिंग ब्लैक लुक में छाए शाहरुख-काजोल

परफॉर्मेंस के दौरान शाहरुख खान और काजोल मैचिंग ब्लैक आउटफिट में नज़र आए। सुपरस्टार ने जहाँ ब्लैक सूट पहना था, वहीं काजोल सीक्विन ब्लैक साड़ी में बेहद ख़ूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि शाहरुख खान ने 17 साल के ब्रेक के बाद फिल्मफेयर की होस्टिंग की कमान संभाली। इस बार उनके साथ करण जौहर, अक्षय कुमार और मनीष पॉल भी नज़र आए। इसी इवेंट में शाहरुख खान को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान (Contributions to Indian Cinema) के लिए अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।

Also Read: बॉलीवुड का जलवा गुजरात में, 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सितारों ने बिखेरी चमक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.