Azamgarh News: बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से लूटे डेढ़ लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक बार फिर बेखौफ़ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक ग्राहक से 1 लाख 20 हज़ार रुपये लूट लिए। पीड़ित युवक यह रक़म बैंक से निकालकर अपने घर जा रहा था।

कंजरा दिलशादपुर निवासी जैकी कुमार पुत्र हरेंद्र प्रसाद यूनियन बैंक से 1 लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। उनके पास पहले से भी 20 हज़ार रुपये मौजूद थे। कुल 1 लाख 20 हज़ार रुपये लेकर जब वह घर की ओर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे और रेकी कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर जैकी कुमार से पूरी रक़म छीन ली और मौके से फ़रार हो गए।

मोबाइल डिस्चार्ज होने से पुलिस को मिली देर से सूचना

यह घटना देर शाम हुई, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी काफ़ी देर बाद मिल पाई। बताया गया है कि पीड़ित जैकी कुमार का मोबाइल डिस्चार्ज हो गया था, जिसकी वजह से वह तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे पाए।

मामले की जानकारी मिलते ही, ज़िले के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने देर रात घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने लूट की घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया है। एसएसपी ने स्थानीय थाने की पुलिस और क्षेत्राधिकारी को आसपास के सीसीटीवी फ़ुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द इन शातिर बदमाशों को गिरफ़्तार किया जा सके।

Also Read: यूपी के स्कूलों में अब नहीं लगेंगे व्यावसायिक मेले, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.