Azamgarh News: मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामी सुरेंद्र गिरफ़्तार, पैर में लगी गोली

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे पुलिस के सघन अभियान के तहत 24 घंटे के भीतर यह चौथी मुठभेड़ हुई है। कोतवाली पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में 25 हज़ार रुपये के इनामी अपराधी सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फ़ायरिंग में इनामी बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ़्तार अपराधी सुरेंद्र गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के ख़जनी का रहने वाला है।

महिला से धोखाधड़ी कर लूटे थे जेवर

यह अपराधी 11 अक्टूबर को ICICI बैंक के सामने खड़ी एक महिला से धोखाधड़ी कर उसके सोने की चेन और कंगन ले गया था। महिला के बेटे की शिकायत पर कोतवाली में मुक़दमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पाण्डेय और सब इंस्पेक्टर राज नारायण पांडेय को देर रात सूचना मिली थी कि यह इनामी अपराधी जीयनपुर से वाराणसी की तरफ़ जाने वाला है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने करतारपुर रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। बाइक सवार अपराधी को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर फ़ायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फ़ायरिंग (कंट्रोल फ़ायरिंग) में अपराधी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया।

Surendra Kumar encounter
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह

6 जिलों में 21 गंभीर मुकदमे दर्ज

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ़्तार आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र एक शातिर अपराधी है, जिस पर गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, महाराजगंज, कुशीनगर और संत कबीर नगर ज़िलों के विभिन्न थानों में 21 गंभीर आपराधिक मुक़दमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बुलेट मोटरसाइकिल, लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही 39 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: उत्तर प्रदेश में 1200 से अधिक प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.