आजम खां जहां रहेंगे, उसका फायदा होगा, BJP इनके खिलाफ नहीं: ओमप्रकाश राजभर
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की सियासत में अपने बयानबाज़ी के लिए सुर्खियों में रहने वाले योगी सरकार के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आजम खान जिसके साथ रहेंगे उसका फायदा होगा।
सपा के चलते भुगत रहे आजम
यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजभर (Omprakash Rajbhar) ने आजम खान को बड़ा नेता बताते हुए कहा, वे जिसके साथ रहेंगे, उसे फायदा पहुंचेगा। भाजपा उनके खिलाफ नहीं। वे सिर्फ सपा के चलते भुगत रहे हैं। वहीं बेटे अरवविंद द्वारा आजम को खुला ऑफर देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, पार्टी है, स्वतंत्र हैं, हम भी कह रहे हैं कि हर पार्टी-हर दल चाहता है कि आजम खान बड़े नेता हैं। आजम खान हमारी पार्टी जॉइन करें। आजम खान जिस दल में जाएंगे, उसकी ताकत बढ़ेगी।

BJP आजम के खिलाफ नहीं
वहीं BJP की आजम खां के खिलाफत के सवाल पर उन्होंने कहा कि, भाजपा आजम खान के खिलाफ है, इसका कोई सूत्र है, आजम के खिलाफ कार्रवाई सपा के कारण हो रही है। सपा शासनकाल में गलत तरीके से उन्हें चीजें प्रोवाइड कराई गईं, उसका नतीजा भुगत रहे हैं।
वहीं राजभर (Omprakash Rajbhar) के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। एक ओर उन्होंने सपा और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है, तो दूसरी ओर आजम खान की राजनीतिक हैसियत को खुलकर स्वीकार किया है। राजभर के मुताबिक, आजम खान जैसा बड़ा नेता किसी भी दल के लिए राजनीतिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है, और भाजपा उनके खिलाफ नहीं है बल्कि परिस्थितियों का परिणाम ही आजम खान को झेलना पड़ रहा है।
Also Read: Chitrakoot News: चित्रकूट में ट्रक निकलवाने के नाम पर वसूली, एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

