बिहार चुनाव पर सपा सांसद का अनोखा बयान, बोले- यूपी-बिहार के रिश्ते को बताया ‘बेटी और रोटी’ का बंधन
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में शामिल होने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद सनातन पांडे ने उत्तर प्रदेश और बिहार के सामाजिक संबंधों पर एक अनोखा बयान दिया है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों का रिश्ता ‘बेटी और रोटी’ का है।
सांसद पांडे ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि बिहार के छपरा, सिवान और आरा क्षेत्रों के बिना उत्तर प्रदेश के आधे से ज़्यादा लड़के अविवाहित रह जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि यूपी का बिहार के प्रति विशेष सामाजिक झुकाव है। इसी सामाजिक बंधन को आधार बनाते हुए उन्होंने बिहार की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि “हमारा ऐसा रिश्ता है कि बलिया के लोग बिहार चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में ‘दहेज’ के नाम पर वोट मांगने जाएँगे।”
यह बयान उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच गहरे सामाजिक और वैवाहिक संबंधों को रेखांकित करता है, जिसे सांसद ने चुनाव प्रचार में भावनात्मक रूप देने की कोशिश की है।
Also Read: Treasury Scam: कोषागारों की व्यवस्था तार-तार, अपने ही कर रहे करोड़ों पार

