लखीमपुर खीरी: सिंगाही थाना क्षेत्र में सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पाया काबू
Sandesh Wahak Digital Desk: लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिधौना में शुक्रवार बीती रात लगभग 8:00 बजे सिलेंडर लीकेज के कारण एक घर में आग लग गई।
राजेंद्र कुमार पुत्र सेवाराम के घर में आग लगने की सूचना मिलते ही सिंगाही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक गंगा सिंह के नेतृत्व में दीवान धीरेंद्र सिंह, दीवान विजेंद्र प्रताप सिंह, और सिपाही कुलदीप यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया।
इस अग्निकांड में राजेंद्र कुमार का एक रजाई और गद्दा जलकर राख हो गया। पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से घर का बड़ा नुकसान होने से बच गया।
Also Read: सरकारी नौकरी, स्कार्पियो फिर भी ‘गरीब’! मऊ में फर्जीवाड़े से 20 करोड़ की जमीन का आवंटन रद्द

