Varanasi News: विधायक त्रिभुवन राम ने किया सरदार पटेल स्मृति द्वार का उद्घाटन, रन फॉर यूनिटी में भी लिया हिस्सा

Sandesh Wahak Digital Desk: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अजगरा (वाराणसी) विधानसभा क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर भाजपा विधायक त्रिभुवन राम ने वाराणसी-लखनऊ हाईवे से निकले लिंक मार्ग सातों महुआ से मंगारी मार्ग पर बने सरदार पटेल स्मृति स्वागत द्वार का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक ने कहा कि “सरदार पटेल जितने बाहर से कठोर थे, उतने ही भीतर से उदार और संवेदनशील भी थे। उन्होंने रियासतों को एकजुट करके अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।”

विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि पूरे देश में सरदार पटेल की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उत्साहपूर्वक इन आयोजनों में भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में भी हिस्सा लिया और लगभग एक दर्जन से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष हरहुआ आशुतोष मिश्रा, अजय, रामप्रकाश सिंह बीरु, कपिल नारायण पाण्डेय, धिरेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह टिल्लू, गौतम सिंह, अनिल पांडेय, पंकज त्रिपाठी, बहादुर पटेल, उत्सव, मनोज पटेल, जितेन्द्र पाण्डेय, अवधेश सिंह, कैलाश राय, धन्नजय सरोज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट- एम.एम. पाठक

Also Read: लखनऊ: जीएसटी एडिशनल कमिश्नर के फ्लैट से लाखों के ज़ेवर चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.