RCB की तरफ से WPL खेलने वाली हैं अनाया बांगड़! ऑक्शन से पहले शुरू की ट्रेनिंग

Sandesh Wahak Digital Desk: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ (पहले आर्यन बांगड़) एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक नए वीडियो ने क्रिकेट फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

दरअसल, अनाया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ट्रेनिंग वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के किट बैग के साथ नेट प्रैक्टिस करती दिख रही हैं।

वीडियो सामने आने के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि अनाया आने वाले वुमेन प्रीमियर लीग (WPL 2025) में RCB महिला टीम की ओर से खेलने की तैयारी कर रही हैं।

Anaya Bangar

RCB किट के साथ दिखीं अनाया बांगड़

पोस्ट किए गए वीडियो में अनाया फुल क्रिकेट गियर में नजर आ रही हैं और नेट्स पर बल्लेबाजी करती दिख रही हैं। फैंस का कहना है कि वह ऑक्शन से पहले ट्रेनिंग शुरू कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि अनाया के पिता संजय बांगड़ RCB पुरुष टीम के कोच रह चुके हैं, इसलिए माना जा रहा है कि उन्हें उसी फ्रेंचाइज़ी से जोड़ा जा सकता है।

जेंडर ट्रांजिशन के बाद नई शुरुआत

अनाया पहले आर्यन बांगड़ के नाम से जाने जाते थे और घरेलू क्रिकेट में सक्रिय थे। जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने नए जीवन की शुरुआत की जानकारी साझा की थी।

उन्होंने हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने कहा था —

“मैं अपने अधिकारों के लिए लड़ूंगी और एक दिन भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतूंगी।”

WPL में खेलने पर उठे सवाल

हालांकि, यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि अनाया को वुमेन प्रीमियर लीग में खेलने की अनुमति मिलेगी या नहीं।

ICC ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में भाग लेने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में BCCI को इस पर स्पष्ट नीति तय करनी होगी।

परिवार और पिता संजय बांगड़ का रुख

अनाया ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता संजय बांगड़ ने उन्हें साफ कहा था कि “भविष्य में क्रिकेट में उनके लिए जगह बनाना मुश्किल होगा।”

बावजूद इसके, अनाया ने अपने जुनून को जारी रखा है और प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

Also Read: ‘सब बहानेबाजी है…’, BCCI और अगरकर पर भड़के मोहम्मद शमी के कोच

Get real time updates directly on you device, subscribe now.