शादी की चौथी सालगिरह पर राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर आई नन्हीं परी, अभिनेता ने शेयर की गुड न्यूज़
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के लिए आज का दिन बेहद खास बन गया है। अपनी शादी की चौथी सालगिरह के अवसर पर ही, इस प्यारे कपल के घर नन्हीं परी (बेबी गर्ल) का आगमन हुआ है। पत्रलेखा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।
राजकुमार राव ने शुक्रवार सुबह-सुबह ही यह गुड न्यूज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, आज हम खुद को चांद से भी परे महसूस कर रहे हैं, क्योंकि आशीर्वाद के रूप में हमारे घर बेबी गर्ल आई है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।
11 साल के रिश्ते के बाद हुई थी शादी
राजकुमार राव और पत्रलेखा की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत कहानियों में से एक है। दोनों ने 11 साल के लंबे रिश्ते के बाद 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब ठीक चार साल बाद उनकी शादी की सालगिरह पर यह बड़ी खुशी उनके घर आई है।
बॉलीवुड ने दी बधाई
यह खबर सामने आते ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है। वरुण धवन ने कमेंट किया, आपका गर्ल क्लब में स्वागत है दोस्तों। (वरुण धवन भी बेबी गर्ल के पिता हैं)। अली फजल ने लिखा, ओह गॉड, ये सुनकर बहुत खुशी हुई। आप दोनों खूबसूरत लोगों को बधाई।
Also Read: रांची में धुर्वा डैम में गिरी कार, डूबने से 3 पुलिसकर्मियों की मौत

