Varanasi News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य एकता यात्रा में स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

Varanasi News: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज वाराणसी में भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और स्थानीय विधायक अवधेश सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में 15,000 से अधिक लोग शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

बसनी तिराहे से कुआर बाजार तक निकाली गई इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान और उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना था। यात्रा में घुड़सवार भी शामिल थे, जिससे पूरे मार्ग पर देशभक्ति का रस छाया रहा।

कार्यक्रम में पहुँचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के शहीदों के कार्यों को लोगों तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, भारत माता की जय और वन्दे मातरम कोई नारा नहीं है, बल्कि यह एक मंत्र है।

Swatantradev Singh

सरदार पटेल के त्याग को याद करते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, पटेल जी को प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस चुनती है, लेकिन गाँधी जी के कहने पर वह अपना पर्चा वापस ले लेते हैं। ऐसे तपस्वी थे सरदार जी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर आजादी के दीवानों को किसी ने आगे लाने का काम किया है तो वह नरेंद्र मोदी ही हैं। बिहार चुनाव में भाजपा की जीत पर बात करते हुए उन्होंने कहा, हमारी सरकार गरीबों के लिए समर्पित रहती है, इसलिए हमें लगातार जीत मिल रही है।

Swatantradev Singh

देश को संगठित करना ही यात्रा का उद्देश

स्थानीय बीजेपी विधायक अवधेश सिंह ने यात्रा के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा, सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। आने वाली पीढ़ियों को उनकी कुर्बानी याद दिलाने और उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए ही यह एकता यात्रा निकाली जा रही है।

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने कहा, आज देश जो धर्म के नाम पर बँट रहा है, उसे संगठित करना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। सरदार पटेल जी ने यही किया था, जब देश कई खंडों में बँट रहा था तो उन्होंने उसे संगठित किया।

Also Read: Lucknow News: भूमाफिया से परेशान मां-बेटे ने मंत्री आवास के पास खाया सल्फास, हालत नाजुक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.