सीएम योगी ने याद दिलाया धर्म-ध्वजा पुनर्स्थापना का महत्व, बोले- यह नए युग का शुभारंभ
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेशवासियों को अयोध्या में होने वाले एक अत्यंत ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण की याद दिलाई। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर, 2025 को अयोध्या के भव्य राम मंदिर परिसर में धर्म-ध्वजा की पुनर्स्थापना होगी, जिसे इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अपनी परंपरागत ‘योगी की पाती’ भी साझा की। सीएम योगी ने 25 नवंबर को होने वाले इस अनुष्ठान को केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नए युग का शुभारंभ बताया।
सीएम योगी ने ट्वीट में कहा, मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, 25 नवंबर, 2025 को श्रीअयोध्या धाम का नाम पुनः इतिहास के पृष्ठ पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से श्रीअयोध्या धाम में हो रहा हर कार्य प्रभु श्रीराम के जीवन मूल्यों से प्रेरित है। मेरी यही कामना है कि धर्म-ध्वजा की पुनर्स्थापना से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का नया युग आरंभ हो। जय श्रीराम। सीएम योगी ने ‘पाती’ में बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद धर्म-ध्वजा का पुनर्स्थापन एक यज्ञ की पूर्णाहुति की तरह है, जो अयोध्या को वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र बनाएगा।
मेरे प्रिय प्रदेश वासियों,
25 नवंबर, 2025 को श्री अयोध्या धाम का नाम पुनः इतिहास के पृष्ठ पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन से श्री अयोध्या धाम में हो रहा हर कार्य प्रभु श्री राम के जीवन मूल्यों से प्रेरित है।
मेरी यही… pic.twitter.com/jQSwKtLXJ4
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 23, 2025
अयोध्या विजन 2047 हो रहा साकार
मुख्यमंत्री ने इस दौरान अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हो रहा हर विकास कार्य प्रभु राम के जीवन मूल्यों से प्रेरित है। असंख्य संतों, रामभक्तों और योद्धाओं के बलिदान की गौरव गाथा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज अयोध्या विजन-2047 तेजी से साकार हो रहा है।
Also Read: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कार 60 मीटर नीचे शिप्रा नदी में गिरी, 3 शिक्षकों की मौत

