Bareilly News: अवैध अफीम तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक-फोन बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के थाना भमोरा पुलिस ने रविवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 387 ग्राम अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद अफीम की बाज़ार कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी जा रही है।
चेकिंग के दौरान पकड़े गए तस्कर
दिनांक 23 नवंबर 2025 को थाना भमोरा के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र तोमर, उपनिरीक्षक योगेश प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल उन्नत पंवार और जितेन्द्र सिंह संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम खेड़ा से रुद्रपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास से दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी
-
अवनीश, पुत्र दान सिंह
निवासी—ग्राम बुद्धपुरा, थाना बिनावर, बरेली
उम्र—21 वर्ष -
ओमेन्द्र शर्मा, पुत्र रामचन्द्र शर्मा
निवासी—ग्राम रमनगला बाज़ार, थाना आंवला, बरेली
उम्र—32 वर्ष
पुलिस ने बताया कि एक तीसरा आरोपी दान सिंह, निवासी बुद्धपुरा, अभी वांछित है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
अफीम की खेती के नाम पर तस्करी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवनीश के दादा कन्धई के नाम अफीम की खेती का लाइसेंस है, जिसका उपयोग कर परिवार खेती करता है।
सरकारी मानक पूरा करने के बाद बची हुई अफीम को वे छिपाकर रख लेते थे। अवनीश और ओमेन्द्र आज वही अफीम बेचने जा रहे थे, ताकि उससे प्राप्त लाभ से अपने खर्च पूरे कर सकें।
बरामदगी
-
387 ग्राम अवैध अफीम
-
02 मोबाइल फोन
-
01 मोटरसाइकिल
थाना भमोरा में इस बाबत मु0अ0सं0 548/25, धारा 8/18/29/60 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सफल पुलिस टीम
-
सनी चौधरी — थानाध्यक्ष, थाना भमोरा
-
उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार
-
उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह
-
कांस्टेबल उन्नत पंवार
-
कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

