कांग्रेस से निलंबित विधायक के खिलाफ यौन उत्पीड़न और जबरन गर्भपात कराने का केस दर्ज

Sandesh Wahak Digital Desk: केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के निलंबित विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ पुलिस ने एक गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधायक पर महिला का यौन उत्पीड़न करने और गर्भपात के लिए मजबूर करने जैसे संगीन आरोप लगे हैं। पीड़िता महिला ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में शिकायत सौंपी थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। महिला पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद देर रात विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला किया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विधायक के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न, जबरन गर्भपात कराना, मारपीट, अवैध रूप से घर में घुसना और आपराधिक धमकी से संबंधित केस दर्ज किया गया है। विधायक के मित्र जॉबी जोसेफ को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि जोसेफ ने ही पीड़ित महिला को गर्भपात के लिए दवा दी थी।

पुलिस ने बताया कि चूँकि अपराध नेमोम पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुआ था, इसलिए केस को वहाँ ट्रांसफर कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जाँच तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त की देखरेख में एक विशेष टीम करेगी।

कांग्रेस ने कर दिया था निलंबित

मुख्यमंत्री से महिला की मुलाकात के बाद विधायक राहुल ममकूटाथिल कथित तौर पर कहीं छिप गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, विधायक गुरुवार की शाम तक स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रचार कर रहे थे, जिसके बाद से उन्हें नहीं देखा गया।

Also Read: फिल्म धुरंधर की रिलीज रोकने की मांग, शहीद मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.