रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने एनिवर्सरी पर दी गुड न्यूज, जल्द घर आएगा नन्हा मेहमान

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर फैंस के साथ एक बेहद प्यारी खुशखबरी साझा की है। सोशल मीडिया पर उनकी हालिया पोस्ट के बाद फैंस उन्हें नन्हें मेहमान के आने की बधाई दे रहे हैं।

रणदीप हुड्डा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी लिन लैशराम के साथ जंगल में ली गई एक खुशनुमा तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट के कैप्शन ने ही सभी को यह खुशखबरी दी। रणदीप हुड्डा ने कैप्शन में लिखा, दो साल का प्यार, रोमांच, और अब… अ लिटिल वाइल्ड वन ऑन द वे।

इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने कपल को दिल खोलकर बधाई देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, बहुत-बहुत बधाई दोनों को और मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। दूसरे यूजर ने लिखा, नया अध्याय बहुत खूबसूरत होने वाला है, बधाई हो आने वाली ज़िंदगी के लिए।

Randeep Hooda and Lin Laishram

मणिपुरी रीति-रिवाजों से हुई थी शादी

रणदीप और लिन ने ठीक दो साल पहले, 29 नवंबर 2023 को, मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी, जहाँ से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई। हालाँकि दोनों का कल्चर अलग होने के कारण परिवार को मनाने में काफी समय लगा, लेकिन अंततः कपल ने शादी कर ली। असम में शादी के बाद उन्होंने मुंबई आकर एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियाँ शामिल हुई थीं।

Also Read: Ayodhya News: शादी के महज तीसरे दिन दुल्हन लाखों के जेवर और नकदी लेकर ससुराल से फरार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.